Table of Contents
Vinesh Phogat Wrestler News : दोस्तों स्वागत है आपका इस ब्लॉग में इस ब्लॉग में बात करेंगे की विनेश फोगट ने क्यों किये अपने पुरुस्कार सरकार को वापिस ?
Vinesh Phogat Wrestler News : क्या है खबर ?

प्रधानमंत्री के कार्यालय से थोड़ा दूर बीती रात शनिवार को महिला पहलवान विनेश फोगाट ने उन्हें पहलवानी में मिले मेजर ध्यानचंद खेल रत्न और अर्जुन पुरस्कार को कर्तव्य पथ जो की प्रधानमंत्री कार्यालय से थोड़ा दूर है वहां जाकर महिला पहलवान विनेश फोगाट ने अपने पुरस्कार रख दिए।

महिला पहलवान विनेश फोगाट जिन्होंने अपनी कड़ी मेहनत और लगन से एशियन गेम्स और कॉमनवेल्थ गेम में अपनी जीत हासिल की और भारत का परचम लहराया। विनेश फोगाट ने 26 दिसंबर 2023 को प्रधानमंत्री को एक चिट्ठी लिखी इस चिट्ठी के माध्यम से उन्होंने यह संदेश भेजा कि वह मिले हुए पुरस्कारों को वापस कर देंगी।
आगे वह कहती है कि इन पुरस्कारों का अब मेरी जिंदगी में कोई महत्व नहीं रह गया है।

आपको बता दें विनेश फोगाट अकेली ही नहीं जिन्होंने पुरस्कार वापस करें है। महिला पहलवान साक्षी मलिक ने खेल जगत से संन्यास लेने की घोषणा कर चुकी है और साथ ही में बजरंग पूनिया ने भी मिले पुरस्कारों को वापस कर दिया है।
क्यों किया विनेश फोगाट ने पुरस्कार वापस ?

विनेश फोगाट, साक्षी मलिक और बजरंग पूनिया यह भारतीय कुश्ती संघ के प्रमुख और बीजेपी सांसद बृजभूषण सिंह के विरुद्ध प्रदर्शन के बड़े चेहरे है।

बता दे बृजभूषण पर आरोप है कि उन्होंने महिला पहलवानों के साथ यौन शोषण करने की कोशिश की है।

बजरंग पूनिया के द्वारा 30 दिसंबर 2023 को उनके सोशल मीडिया अकाउंट से पोस्ट जनता के बीच साझा किया जाता है। जिसमें हमें देखने को मिलता है कि महिला पहलवान विनेश फोगाट और साथ उनके साथ कुछ लोग और मीडिया के रिपोर्टर्स साथ हैं। वह कर्तव्य पथ पर उन्हें मिले पुरस्कार के साथ दिखती नजर आ रही हैं।

इन सब कृत्य में एक पुलिसकर्मी वहां आता है और कुछ बात करने के बाद विनेश फोगाट मिले हुए पुरस्कारों को कर्तव्य पथ पर ही छोड़कर चली जाती हैं।
बता दे, विनेश फोगाट महिला पहलवान है जिन्होंने अपने कार्य कौशल और खेलों में बेहतर प्रदर्शन के चलते अर्जुन पुरस्कार से साल 2020 में सम्मानित किया गया था।
क्या यह मामला जुड़ा है कुश्ती संघ के चुनावो से ?

21 दिसंबर को कुश्ती संघ के चुनाव खत्म हुए। इसमें हमें देखने को मिला कि संजय सिंह जो की बृजभूषण सिंह के नजदीकी माने जाते हैं उन्होंने इस चुनाव में जीत हासिल की उन्हें 47 में से 40 वोट मिले थे।

पहलवानों की तरफ से खड़ी हुई अनीता श्योरण को इन चुनावो में हार का सामना करना पड़ा। उसके बाद हुई एक कांफ्रेंस में देश के पहलवानों ने कुश्ती छोड़ने का ऐलान करा। इसमें शामिल थे बजरंग पुनिया, साक्षी मलिक और विनेश फोगाट।

बता दे पहलवानों की तरफ से कड़ी अनीता श्योरण खुद भी पहलवान रह चुकी है और कॉमनवेल्थ गेम्स में स्वर्ण पदक भी जीत चुकी हैं।
अनीता श्योरण खुद कुश्ती संघ के प्रेसिडेंट बृजभूषण सिंह के खिलाफ यौन शोषण के मामले में गवाह रह चुकी है।
क्या लिखा था विनेश फौगाट ने चिट्ठी में ?

विनेश फोगाट ने हुए कुश्ती चुनावो के नतीजे के बाद प्रधानमंत्री को एक चिट्ठी लिखी। जिसमें उन्होंने लिखा कि वे अपने पुरस्कारों को वापस कर देंगी।

आगे वह लिखती है कि जब महिला पहलवान साक्षी मलिक साल 2016 में ओलंपिक में पदक जीतकर भारत वापिस आयी थी। तो बदले में उन्हें “बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ” का ब्रांड एंबेसडर बनाया गया था। अब उनके साथ इतना सब कुछ हो गया है। उन्होंने प्रधानमंत्री से सवाल पूछते हुए कहा कि क्या महिला खिलाड़ी मात्रा विज्ञापनों में प्रचार करने तक ही सीमित है?

उन्होंने कहा कि हम बीते एक साल से न्याय की आस में सड़कों पर बैठे हुए हैं। पर किसी सरकार या किसी को हमसे कोई मतलब नहीं है। उन्होंने कहा कि जब हमने न्याय के लिए आवाज उठाई तो हमें भारत के खिलाफ देशद्रोह का आरोपी बना दिया। उन्होंने कहा कि बजरंग पूनिया ने जिन हालातो में अपने पुरस्कार वापस करें हैं। अब मुझे अपने मिले हुए पुरस्कारों से घिन आती है।
Read also – Wrestler News : जानिए क्या कहा ब्रजभूषण शरण सिंह ने 2023
Read also – Government New Bills: संसद में किये गए तीन बिल पास जानिए, क्या कुछ बदला 2024
FAQ’S
- प्रधानमंत्री को पुरस्कार वापसी की चुनौती कब और कैसे दी गई?
- शनिवार रात, महिला पहलवान विनेश फोगाट ने मेजर ध्यानचंद खेल रत्न और अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित होने के बाद उन्हें प्रधानमंत्री कार्यालय में वापस देने का निर्णय लिया।
- पुरस्कार वापसी का कारण क्या था?
- विनेश फोगाट ने अपनी चिट्ठी में लिखा कि प्राप्त किए गए पुरस्कारों का उनके जीवन में कोई महत्व नहीं रहा और उन्हें इसकी आवश्यकता नहीं है।
- अन्य पहलवानों ने भी पुरस्कार वापस किए, ऐसा क्यों हुआ?
- साक्षी मलिक और बजरंग पूनिया भी ने मिले हुए पुरस्कारों को वापस करने का निर्णय लिया, जिससे यह स्पष्ट होता है कि वे इस कदम का समर्थन कर रहे हैं।
- पुरस्कार वापसी का संदेश क्या है?
- विनेश फोगाट ने अपनी चिट्ठी में साझा किया कि उनके लिए पुरस्कारों का महत्व खत्म हो गया है और वह इस चरण में नहीं रहना चाहतीं।
- पहलवानों और कुश्ती संघ के बीच क्या विवाद था?
- चुनावों में विवादों के बाद, पहलवानों ने कुश्ती संघ के प्रेसिडेंट बृजभूषण सिंह के खिलाफ यौन शोषण के आरोपी बताया , जिससे विवाद बढ़ा।
- विनेश फोगाट ने पुरस्कार वापसी के साथ जुड़े और क्यों ऐसा किया?
- उनके साथी पहलवानों की और से मिलकर विनेश ने यह फैसला किया कि उनके लिए पुरस्कार लाभकारी नहीं हैं और वह उसे वापस करना चाहतीं हैं।
- महिला पहलवान अनीता श्योरण का क्या रोल है?
- अनीता शोरन ने कुश्ती संघ के प्रेसिडेंट बृजभूषण सिंह के खिलाफ यौन शोषण के मामले में गवाह रही है , पहलवानों की तरफ से खड़ी हुई अनीता श्योरण को इन चुनावो में हार का सामना करना पड़ा।