Nina Singh CISF News : दोस्तों स्वागत है आपका इस ब्लॉग में – इस ब्लॉग में बात करेंगे की CISF के पद पर हुई नियुक्त नीना सिंह।
Table of Contents
Nina Singh CISF News : क्या है खबर?
नीना सिंह जिन्हें सीआईएसफ (CISF) में पहली महिला महानिदेशक के रूप में नियुक्त किया गया।
नीना सिंह की (CISF) यानी केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल में नियुक्ति गुरुवार को हुई।
यह इतिहास में पहली बार हुआ जो सीआईएसफ का महानिदेशक एक महिला को चुना गया।
नीना सिंह ने अपने कार्यों से इस मुकाम को हासिल किया।
नीना सिंह 1989 बैच की आईपीएस अधिकारी हैं।
आपको बता दें केंद्रीय गृह मंत्रालय ने एक आदेश पारित किया जिसके अनुसार इसमें केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल, भारत तिब्बत सीमा पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के पद पर महानिदेशक नियुक्त किए जाने थे।
इन सभी पदों में से एक केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के पद पर नीना सिंह को नियुक्त किया जो की एक सीआईएसएफ महानिदेक के पद के लिए ऐतिहासिक पल है।
जानिए नीना सिंह के बारे में विस्तार से?
नीना सिंह जिनका जन्म 11 जुलाई 1964 पटना, बिहार में हुआ। बात करें उनकी शिक्षा की तो इनकी कॉलेज पढ़ाई पटना के विमेन कॉलेज और जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय से पूरी की। नीना सिंह ने अपनी लोक प्रशासन में मास्टर डिग्री हार्वर्ड यूनिवर्सिटी से पूरी की।
नीना सिंह 1989 बैच की आईपीएस अधिकारी के रूप में कार्यरत थी।
इसके साथ में 2013 से 2018 तक सीबीआई (CBI) में संयुक्त निदेशक के रूप में कार्यरत थी।
नीना सिंह के पति रोहित सिंह 1989 बैच राजस्थान कैडर के आईएएस अधिकारी हैं।
करीबन 54 साल बाद मिली है सीआईएसएफ महानिदेशक के पद पर एक महिला को नियुक्ति।
राजस्थान में रह चुकी है डीजी
नीना सिंह ने 1992 में आईपीएस के पद पर नियुक्त होने के बाद राजस्थान के जयपुर में एएसपी (ASP) के तौर पर महिला थाना में कार्यरत हुई।
आपको बता दे राजस्थान में वह पहली महिला डीजी के पद पर नियुक्त हुई थी।
पुरस्कार:
नीना सिंह को अपने अच्छे कार्य करने की विधि और सुचारू रूप से कानून व्यवस्था लागू करवाने के लिए जाना जाता है बात करें इनका मिले पुरस्कारों की तो इन्हें प्रेसिडेंट पुलिस मेडल, अति उत्कृष्ट सेवा पदक और पुलिस पदक से सम्मानित किया जा चुका है जो कि उनकी सफलता को साफ-साफ दिखलाता है।
जानिए सीआईएसएफ के बारे में।
सीआईएसफ (CISF) जिसे केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के नाम से जाना जाता है इसकी स्थापना 1968 में हुई। यह सशस्त्र अर्ध सैन्य बल है जिसमें पौने दो लाख कर्मचारी कार्यरत हैं।
सीआईएसफ जिसकी जिम्मेदारी है कि वह भारत के दिल्ली मेट्रो, ऐतिहासिक इमारतें, बिजली परमाणु ऊर्जा विभाग अंतरिक्ष विभाग और अर्थव्यवस्था से जुड़े अन्य क्षेत्रों में सुरक्षा प्रदान करवाएं।
VIP व्यक्तियों के लिए सीआईएसएफ की कैटेगरी को बांटा गया है। जिसमें शामिल है Z Plus , Z, X, Y की सुरक्षा। जो की केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल द्वारा मुहैया करवाई जाती है।
IPS officer Nina Singh takes charge as the Director General of the Central Industrial Security Force (CISF).
— ANI (@ANI) December 29, 2023
Nina Singh became the first woman to be appointed as Director General of CISF. pic.twitter.com/2djeUzZUu8
निष्कर्ष
नीना सिंह को सीआईएसएफ के महानिदेशक के रूप में नियुक्ति मिलना एक ऐतिहासिक क्षण है, जो महिला शक्ति की महत्वपूर्ण पहचान है। उनका समर्पण और कड़ी मेहनत ने उन्हें इस ऊचे पद पर पहुंचाया है। उनकी शिक्षा, कठिनाईयों का सामना, और उनकी सेवा में समर्पितता ने एक उदाहरण स्थापित किया है। नीना सिंह को समृद्धि और सशक्ति के प्रति उनके संकल्प के लिए सलाम। उनका यह योगदान हमें महसूस होता है कि महिलाएं हर क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं।
Read also – Himanta Biswa Sarma News : जानिए क्या कहा असम के मुख्यमंत्री ने शुद्रो के बारे में 2024
FAQ’S
- नीना सिंह को सीआईएसएफ (CISF) के महानिदेशक के रूप में नियुक्ति मिलने का क्या महत्व है?
- नीना सिंह को सीआईएसएफ के महानिदेशक बनना एक महत्वपूर्ण क्षण है, क्योंकि यह पहली बार है जब इस पद का महिला को चयन हुआ है, जो महिला शक्ति की पहचान को मजबूत करता है।
- नीना सिंह के पूर्व कार्यक्षेत्र में क्या था?
- नीना सिंह ने अपनी अग्रणी पदों पर राजस्थान में आईपीएस अधिकारी के रूप में और सीबीआई में संयुक्त निदेशक के रूप में कार्य किया है।
- नीना सिंह के पति कौन हैं और उनका कैसा कर्यक्षेत्र है?
- नीना सिंह के पति, रोहित सिंह, राजस्थान कैडर के आईएएस (IAS) अधिकारी हैं।
- नीना सिंह को कौन-कौन से पुरस्कार मिले हैं?
- नीना सिंह को उनके अच्छे कार्यों के लिए प्रेसिडेंट पुलिस मेडल, अति उत्कृष्ट सेवा पदक, और पुलिस पदक से सम्मानित किया गया है।
- सीआईएसएफ का क्या कार्यक्षेत्र है?
- सीआईएसएफ का कार्यक्षेत्र भारत के दिल्ली मेट्रो, ऐतिहासिक इमारतें, बिजली, परमाणु ऊर्जा विभाग, अंतरिक्ष, और अर्थव्यवस्था से जुड़े अन्य क्षेत्रों में सुरक्षा प्रदान करना है।
- सीआईएसएफ में कौन-कौन सी कैटेगरीएं होती हैं?
- सीआईएसएफ की कैटेगरी शामिल हैं Z Plus , Z, X, Y जो केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) द्वारा मुहैया की जाती हैं।