2023 में भारतीय टीम का काफी अच्छा प्रदर्शन रहा है। अब World Cup में अच्छा प्रदर्शन करने की बारी है, भारतीय बल्लेबाज अच्छी फार्म से गुजर रहे हैं। इस World Cup में दो खिलाड़ी वापसी कर रहे हैं, पहले जसप्रीत बुमराह ,दूसरे कुलदीप यादव। जसप्रीत बुमराह काफी समय से चोटिल थे ,अब वे वापसी कर रहे हैं। और कुलदीप यादव अच्छी फार्म से नहीं गुजर रहे हैं, कुलदीप यादव ने (IPL) में अच्छा प्रदर्शन कर यह दिखाया है,कि ये World Cup के लिए एकदम तैयार हैं।
भारत ने कितनी बार जीता World Cup:
3) क्या रोहित शर्मा ये कारनामा दिखाएंगे ??
2023 के “World Cup” में भारतीय बल्लेबाजों का प्रदर्शन :
1) सबसे पहले शुभमन गिल का नाम आता है, जो की 2023 में 3 शतक लगा चुके हैं। और सबसे कम इनिंग में 2000 रन पूरे करने वाले बल्लेबाज बन चुके हैं। शुभमन गिल के लिए यह साल बहुत अच्छा रहा है। शुभमन गिल ने 2023 “World Cup” में 7 इनिंग में 219 रन बनाए हैं जिसमें 3 अर्धशतक शामिल है, इस World Cup में उनका उच्चतम स्कोर 92 है।
2) श्रेयस अय्यर: श्रेयस अय्यर इस “World Cup” में अलग ही रंग में नजर आ रहे हैं। श्रेयस अय्यर 2023 “World Cup”में 9 इनिंग में 423 (रन) बनाए हैं। जिसमें 3 अर्धशतक 1 शतक शामिल है। उनका उच्चतम स्कोर 128 (रन) है, इसी के साथ नंबर चार पर शतक लगाने वाले चौथे खिलाड़ी बन गए हैं।
3) रोहित शर्मा: रोहित शर्मा ने इस बार कई रिकॉर्ड तोड़ डाले हैं, और इस World Cup में कुल 9 मैच खेल कर 503 (रन) बनाए हैं जिसमें 3 अर्धशतक 1 शतक शामिल है। इस World Cup में उनका उच्चतम स्कोर 131 रन है।
4) विराट कोहली: विराट कोहली को वनडे मैचों का किंग कहा जाता है,और रन मशीन भी कहते हैं। विराट कोहली जब मैदान में आते हैं तो दर्शक झूम उठते हैं। उनकी बल्लेबाजी ही कुछ इस खास तरीके की है, इस World Cup में विराट कोहली कुछ अलग ही रंग में दिख रहे हैं, क्योंकि उन्होंने 9 इनिंग में 594 रन बनाए हैं जिसमें 4 अर्धशतक और 2 शतक शामिल हैं,उनका इस World Cup में उच्चतम स्कोर 103 है इसी के साथ उन्होंने सचिन तेंदुलकर के शतक की बराबरी कर ली है।
5) के एल राहुल: केएल राहुल काफी समय से खराब फार्म से गुजर रहे हैं, मगर उन्होंने इस World Cup में अपनी वापसी की है। उन्होंने 9 इनिंग खेल कर 394 रन बनाएं जिसमें 2 अर्धशतक और 1 शतक शामिल है। वो भी 5 वे नंबर पर आके ।उनका उच्चतम स्कोर 101 रहा है।
2023 में भारत कितने मैच जीता है:
भारतीय टीम ने अभी तक कुल 9 मैच खेले हैं, उनमें से 9 मैचों में जीत दर्ज की है। 2023 के प्वाइंट टेबल में नंबर 1 हैं।
विराट कोहली के रिकॉर्ड:
1) ODI में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज।
2) रन चेस करने में विराट कोहली के नाम सबसे ज्यादा रन।
3) 2023 के “World Cup”में साउथ अफ्रीका के खिलाफ शतक लगाकर उन्होंने, सचिन तेंदुलकर के शतकों की बराबरी कर ली है।
रोहित शर्मा के रिकॉर्ड:
1) 2023 में अफगानिस्तान के खिलाफ शतक लगाकर रिकी पोंटिंग का रिकॉर्ड तोड़ दिया।
2) 1 साल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम है,2023 में उन्होंने 59 लगाकर एबी डी विलियर्स का रिकॉर्ड तोड़ दिया।
3) “World Cup”में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज।
4) रोहित शर्मा की कप्तानी के बदौलत 9 मैचों में से 9 मैचों में जीत दर्ज की है।
बेस्ट बोलिंग फिगर:
मोहम्मद शमी को शुरुआत के 5 मैचों में नहीं खिलाया गया,जब उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ खिलाया गया तो उन्होंने 5 विकेट लिऐ।और दूसरे मैच में साउथ अफ्रीका के खिलाफ चार विकेट झटके, और फिर श्रीलंका के खिलाफ दोबारा 5 विकेट झटके। जिसमें से उनका उच्चतम बोलिंग 5/18 रहा हैं ।
Read Also – जानिए Kapil Dev के बारे में ये अनसुने राज
आख़िरकार, इतनी मेहनत और उम्मीद के बावजूद, हमें यह कहना बहुत मुश्किल है कि क्या भारत जीत पाएगा वर्ल्ड कप या नहीं, पर एक बात तो सच है – हमारी टीम में जोश है, हौंसला है और जीत की लालकार है। इस सफलता का हमारा इंतज़ार रहेगा, लेकिन जो भी हो, हम समर्थन करेंगे और गर्व महसूस करेंगे क्योंकि हमारी टीम हमें हमेशा गर्वित करती है। चलिए, इस सफर का मजा लें और देखते हैं कि कहानी कैसे बदलती है!